Ads (600)

बाराबंकी - कुर्सी के बबुरिहा  गांव में बुधवार शाम एक विवाहिता की लाश छत से लटकती मिली उसकी पांच माह पूर्व शादी हुई थी घटना के वक़्त घर में कोई नहीं था।बबुरिहा निवासी रामलखन के दो पुत्र है बड़ा पुत्र बबलू उमरा की एक फैक्ट्री में काम करता है छोटा सोनू 16वर्ष पढाई के अलावा घर में हाथ बटाता है। बबलू की शादी करीब पांच माह पहले शिवराजपुर निवासी शत्रुघन की पुत्री मौसमी 20वर्ष से हुई थी शिवराजपुर गांव इटौंजा बॉर्डर पर है रोज की तरह बबलू काम पर चला गया पिता राम लखन गल्ला खरीदने का अपना काम करने घर से निकल गया। सोनू व उसकी माँ बकसी का तालाब के एक गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने  गए थे। शाम करीब 4 बजे राम लखन घर लौटा तो दरवाजा भीतर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी नहीं खुला तो उसने मामले में सूचना आस पास लोगो को दी। घर का दरवाजा तोडा गया तो भीतर मौसमी की लाश पंखे के हुक से लटकती मिली गले में दुपट्टे से बना फंदा कसा था। खबर फैलते ही यहाँ ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने लाश उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी सीओ ने बताया कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
रिपोर्टर  :- निजामुद्दीन हाशमी

Post a Comment