बहराइच- रूपइडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर के प्रीतमपुर निवासी भाजपा नेता की घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गई। एसपी सभाराज व एएसपी रवींद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाजपा नेता की हत्या उनके भतीजे ने ही कि थी इस बात का खुलासा होते ही पुलिस ने भतीजे को धर दबोचा हत्या का कारण पैसों का लेनदेन व जमीनी विवाद को बताया जा रहा है आप को बता दे रुपईडीहा इलाके के गंगापुर प्रीतमपुरा निवासी वीरेंद्र मिश्र उर्फ डब्लू पुत्र राम खेलावन मिश्र भाजपा में बाबागंज बूथ उपाध्यक्ष थे। भाजपा नेता का अपने भतीजे प्रवेश कुमार मिश्र से पैसों के लेनदेन का मामला चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर भतीजे से उनका अक्सर विवाद होता रहता था मंगलवार देर रात भतीजे ने उनके घर में घुसकर सोते समय ताबड़ताेड़ उनपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई घटना के समय भाजपा नेता अपने घर के बरामदे में अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ सो रहे थे। हत्याकांड को अंजाम देकर भतीजा मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है ग्रामीण सहमे हुए हैं।
रिपोर्ट -राज कुमार
Post a Comment