जौनपुर - देर रात जनपद के मछलीशहर कोतवाली के रायबरेली हाइवे पर मछलीशहर कोतवाली के निकामुद्दीनपुर गांव के निकट रात 4 बजे के आस पास दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ऑवरटेक के प्रयास सड़क के बगल खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर। मौके पर एक दम्पति सहित वएक महिला व एक पुरुष की मौत और एक कि मौत इलाज के दौरान जिला अस्पताल में बताई जा रही है। बता दें कि बोलेरो वाराणसी जनपद के बड़ागांव के बताए जा रहे है । इनके अलावा उसी बोलेरों में सवार प्रेम शिला 38, प्रमिला 32 पत्नी जितेंद्र व 30 वर्षीय एक युवक सहित दो, सात, 20 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आठों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी के कठिराव से एक ट्रेवल एजेंसी द्वारा बोलेरों बुक सभी सत्तमी के दिन इलाहाबाद स्थित कड़े मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे।
रिपोर्ट -राहुल यादव
Post a Comment