सिद्धार्थ नगर- के भवानीगंज थानाक्षेत्र में आज पुलिस ने एक 15 हजार के इनामी हत्या के आरोपी सतीश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई । यह अपराधी बीते 3 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था । मुखबिर की सूचना पर आज इसे बस्ती सोनहा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अगस्त 2015 में जमीनी रंजिश में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। मौके से दो आरोपियों को पुलिश ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन सतीश नामक यह आरोपी उसी समय फरार हो गया था। जिसकी तलाश पुलिस को तभी से थी। इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए इसके घर की कुर्की भी की जा चुकी है । यह को बड़ी बड़ी सफलता , साथ ही 15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। आज मुखबिर की सूचना पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिश इसे बड़ी सफलता में रही है।
रिपोर्ट - कमलेश मिश्रा
Post a Comment