Ads (600)



 मीरजापुर-प्रतिभा सामाजिक संस्था की प्रतियोगी परीक्षा 29 जुलाई को नवज्योति इंटर कॉलेज गरौडी में आयोजित कराई गई।जिसमें 580 छात्र/छात्राओं ने आवेदन किया है बारिश के कारण लगभग 474 बच्चे  ग्रुप ए 283 ग्रुप बी 118 ग्रुप सी 73  बच्चे उपस्थित रहे।संस्था के प्रदेश सचिव अभिजीत श्रीवास्तव ने दिया औऱ बताया कि 12 अगस्त को संस्था द्वारा पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह किया जाएगा। जिसमे सभी उच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी छात्र/छात्राओं को आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट में  सम्मानित किया जाएगा। संस्था द्वारा निर्धन छात्र/ छात्रओं को प्रतिमाह छात्रवृत्ति दिया जाएगा। प्रदेश अनेश कुमार, रोहित प्रताप,प्रदीप मौर्य ,सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार मौर्य,शैलेन्द्र सिंह,कमलेश, अलंकृता, स्नेहा,अनामिका,माधुरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।


रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment