Ads (600)

सिद्धार्थनगर - जिले के शोहरतगढ़  थाना परिसर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण करके सभी से वृक्ष लगाने की अपील की। थाना प्रभारी रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू व पुलिस अधीक्षक  डा0 धर्मवीर सिंह , उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस दौरान आम,पीपल,नीम,बरगद के पेड़ लगाये गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने मौके पर मौजूद शोहरतगढ़ पुलिस के सदस्यो तथा होमगार्ड व महिला कांस्टेबल तथा डायल 100 के कर्मचारियों से सभी के नाम से एक एक पेड लगाकर उसकी रखवाली के लिए निर्देश दिया।जिससे ग्रीन थाना क्लीन थाना का मिशन पूरा हो।जिलाधिकारी वृक्षारोपण के बाद कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान होता है।15अगस्त  को बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का काम किया जायेगा आज इसकी शुरुवात हो गयी है।जिले के सभी विभागों के लोगो के साथ साथ आमजन मानस से भी अपील की वे लोग भी वृक्ष लगाने का काम करे और आने वाले कल को उज्ज्वल बनाने में अपनी भूमिका निभाए। वृक्षारोपण के अभियान में शामिल होकर सभी लोग  पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भागीदार बने।


रिपोर्ट- कमलेश मिश्र 

Post a Comment