बहराइच- शिक्षामित्र संघ के शिवपुर ब्लाक अध्यक्ष दीप कुमार यादव अपने बहन के यहां शादी समारोह में परिवार सहित सीतापुर गये थे, वहां से वापस लौटते समय बहराइच में बेड़नापुर के पास जाइलो के टायर फटने की वजह से गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसमे ब्लाक अध्यक्ष शिवपुर को काफी चोट आयी, और कार में सवार उनके छोटे भाई सहित सभी को काफी चोट लगी है, ब्लाक अध्यक्ष के छोटे भाई की पत्नी एवं बड़े भाई की लड़की तथा ताऊ जी दुर्घटना मे तीनो लोग गंभीर जख्मी हुए है, वहीँ इसी गाड़ी में सवार ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाउपाध्यक्ष अमलेश यादव विल्कुल ठीक है व उनकी पत्नी एवं भतीजी के सिर मे काफी चोट लगी है, तथा उनके बडे पिताजी का बाया हाथ फैक्चर हो गया है। चोट खाये लोगो को वहाँ के ही स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया है, इन सभी का इलाज़ चलरहा है, जायलो गाडी का टायर फटने से गाडी तीन-चार राउन्ड पलट गई थी जिस वजह से ये हादसा हुआ,
रिपोर्ट- दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव,

Post a Comment