Ads (600)

मडिह़ान/मिर्जापुर- थाना क्षेत्र राजगढ़ के ग्राम सभा खटखरिया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लगातार मौतें हो रही हैं, रामजी यादव पुत्र शितल यादव की भैस विद्युत पोल से हाईवोल्टेज करेंट उतरने से तुरन्त मौत कई बार विद्युत विभाग को कई बार लिखित दिया गया कि जो भी समस्या हो उसका निराकरण किया जाए। परंतु  विभाग की तरफ से इस पर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। राजगढ़ विद्युत उपकेन्द्र के जेई राजेश मिश्र सिर्फ लोगों को आश्वासन देते रहते हैं सब ठीक करा दूगां परन्तु कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है जिससे बिद्यूत से मौत की घटनाओ मे कमी आये! 10 दिन के अंदर यह पांचवी घटना है जिसमें आज एक भैंस की मौत हो गई।

रिपोर्ट- सूरज कुमार केशरी

Post a Comment