Ads (600)

पाकिस्तान में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तहरीक-ए इंसाफ पाकिस्तान के मुखिया इमरान खान को सबसे ज्यादा सीटें जीतने पर बधाई दी. जिसके बाद अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या इमरान खान  कदम  बढ़ाते हुए पीएम मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाएंगे दरअसल, पाकिस्तान के संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी पीटीआई प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रमुख इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन  के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है. न्यूज एजेंसी भाषा ने पार्टी के एक अधिकारी की जानकारी के आधार पर यह खबर दी है.इमरान (65) की अगुवाई वाली पीटीआई 25 जुलाई को पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के लिए हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई  है. लेकिन अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्याबल अब भी उसके पास नहीं है. पीटीआई प्रमुख ने कल कहा था कि वह 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.|
रिपोर्ट- राज सिंह 

Post a Comment