रोहनिया/वाराणसी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद वाराणसी में चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के क्रम में सीओ सदर के निर्देशन में श्री प्रकाश गुप्ता व अखरी चौकी प्रभारी संजय सिंह को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि इलहाबाद की तरफ से वाराणसी जा रही ट्रक जो कि लठिया में खड़ी है, वह भारी मात्रा में शराब लादकर जा रही है। उसी समय मोहनसराय पुल के ऊपर पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग होना स्टार्ट हुआ। उसी समय तेज रफ्तार से इलहाबाद की तरफ से बिहार जा रही dcm यूपी 18 ac 7877 लिखा पुलिस को देखकर भागने लगी। मुखबिर के इशारे पर जब मिनी ट्रक को रोका गया तो उसमें लदी नाजायज अंदर रखी 300 पेटी/14400 शीशी शराब जिस पर बॉम्बे विस्की लिखा हुआ था बरामद हुआ।
अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव निवासी दरियापुर बलुआ चन्दौली ने बतया कि उक्त अबैध शराब बिहार को ले जा रहे थे जिसकी कीमत करीव 23 लाख है। आरोपित शराब तस्कर को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
रिपोर्ट- पंकज उपाध्याय,

Post a Comment