Ads (600)

मीरजापुर-पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि अहरौरा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 25 हजार रूपये का इनामियाँ फरार अपराधी व गैंगेस्टर में बांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा इनामियाँ , फरार व बांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अहरौरा मनोज ठाकुर मय हमराहियान व स्वाट टीम प्रभारी रामस्वरूप बर्मा की टीम गश्त पर थी मुखबिर की सूचना पर दुर्गा जी पहाणी पर मन्दिर के पास स्थित चबुतरे के पास से 25
हजार रूपये का इनामियाँ मु0अ0सं0 935/13 गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे अपराधी शिव कुमार साहनी पुत्र स्व० पन्ना लाल निवासी खोटवा पहाडी थाना अहरौरा जिला मीरजापुर व मु0अ0सं0 55/18 गैंगेस्टर एक्ट में वाँछित चल रहे अपराधी राकेश जयसवाल पुत्र मारकण्डेय जयसवाल निवासी बरौछा थाना इलिया जनपद चन्दौली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। आपराधियों के खिलाफ मीरजापुर , सोनभद्र व चन्दौली जिल़े में दर्जनों मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मनोज कुमार ठाकुर थानाध्यक्ष अहरौरा , रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट टीम मीरजापुर , उ0नि0 केदार सिंह कुशवाहा , उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह , उ0नि0 कविन्द्र सिंह यादव , का0 सुमित सिंह , का0 अखिलेश सिंह , का0 रणविजय कुशवाहा , का0 अख्तर अली , का0 देवा नन्द सिंह , का0 बृजेश सिंह स्वाट टीम मीरजापुर
का0 वीरेन्द्र सरोज , का0 राजसिंह राणा , का0 संदीप राय , का0 रजनीश सिंह ,का0 जयप्रकाश यादव , का0 भूपेन्द्र सिंह , का0 नितिन सिंह स्वाट टीम मीरजापुर शामिल थे।

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment