Ads (600)

बहराइच/नानपारा- अपराध एवं अपराधियो तथा अवैध संचालित बूचडखानो पर छापेमारी एवं अवैध मांस की विक्री कर रहे आसामिजक तत्वो एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत दिये गये कडे दिशा निर्देश श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सभाराज द्वारा दिये गये थे, आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री रबीन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक श्री विजय प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा श्री विनोद अग्निहोत्री के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि कई लोग मोहल्ला कसाई टोला में मुशीर कसाई के मकान में भैसा काटकर मांस की तस्करी अवैध रुप से विक्री करते है,

मुखबिर खास की सूचना पर मुशीर के मकान पहुँचकर समय करीब 12.00 बजे बताये हुए स्थान पर पहुच कर देखा गया तो निम्न व्यक्ति मांस को काट कर पास में रखकर बैठकर वजन कर रहे है, अभियुक्तों को पुलिस द्वारा घेर कर मौक पर पकड लिया गया तथा कब्जे से एक इलेक्ट्रानिक काट मशीन बडा, दो अदद चाकू, एक अदद टांगी, लकडी के बक्शे में मांस के विक्री के 1490 रुपया नकद व  करीब 02 कुन्तल भैस के मांस सहित बरामद किया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 340/18 धारा 429,505(b)(1),505(c)(1),भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम  मु0अ0सं0 341/18 धारा 4/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणओं को न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-
1- मुशीर पुत्र चन्ना कसाई निवासी मो0 कसाई टोला थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच ।
2. तबरोज आलम उर्फ अर्जुन पुत्र अनवार कसाई निवासी कसाईटोला थाना कोतवाली नानपारा बहराइच।
3. वसी अहमद उर्फ कल्लू पुत्र चुन्ना कसाई निवासी कसाई टोला थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच । 

बरामद माल-
1. करीब 02 कुन्तल भैसे का मांस बरामद ।
2. एक अदद इलेक्ट्रानिक काटा डिजीटल ।
3. दो अदद चाकू ।
4.एक अदद टांगी
5. मासं बिक्री के 1490 रुपया
6. दो अदद मोबाईल 
  
सम्बन्धित मुकदमा-
1 मु0अ0सं0- 340/18 धारा 429,505(b)(1),505(c)(1),भादवि व 11 पशु क्रूरता अधिनियम  2.मु0अ0सं0 341/18 धारा 4/25 आयुध अधिनियम बनाम मुशीर उपरोक्त,

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 श्री वीरेन्द्र मिश्र चौकी प्रभारी राजा बाजार कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच,
2- का0 उपेन्द्रनाथ शुक्ल 3. कां0 राजेश कुमार यादव 4. महिला आरक्षी रोहणी पटेल थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच।

रिपोर्ट- विवेक शुक्ला,

Post a Comment