लखनऊ- राज भवन से चलकर महामहिम उपराष्ट्रपति श्री बैंकया नायडू से हुई वार्ता के क्रम में धर्मेद्र पाण्डेय जी ने बताया की उन्होंने बड़े ही गम्भीरता से हम लोगों की बात को सुना और शीघ्र ही इस संबंध में उप्र के माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर उन्हें समस्या के समाधान के लिये पत्र लिखने को कहा, और साथ यह भी कहा की अगर कहीं संबैधानिक रूप से भी न्याय की बात होगी तो उसे भी पूरा करने के लिये प्रयास किया जायेगा। जब हम लोगों ने अपनी पीड़ा और अपने 600 से अधिक साथियों की मृत्यु के बारे में उन्हें अवगत कराया तो वास्तव में उन्हें वेहद दुःख हुआ।
साथ ही पद यात्रा के क्रांतिवीरों के हौसले को भी उन्होंने सराहा। कुल मिलाकर वार्ता सकारात्मक रही है। शीघ्र ही हम लोग माननीय मानव संसाधन मंत्री श्री प्रकाश जाबेडकर जी से मिलने का कार्यक्रम भी लेने वाले हैं।उपराष्ट्रपति जी से मिलने वाले दुष्यन्त चौहान (बरेली) धर्मेंद्रपांडेय (सी तापुर) शरदचौहान (शाहजहाँपुर) सचिन शर्मा (बागपत)।
रिपोर्ट- दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव,

Post a Comment