बाराबंकी- ना कानून का खौफ और ना ही किस किसी का भय। बच्चे को मोटरसाइकिल से ठोकर क्या लगी परिजनों रौद्र रूप धारण कर लिया। मोटरसाइकिल चला रहे युवक और उसके परिजनों को लाठी डंडे से पीट डाला। सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर दबंगों ने खूनी खेल खेला। मोटरसाइकिल चला रहे युवक को डंडे से पिटाई के बाद ईटों से कूच डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मे छह लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुँच गए हैं । घटना को लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरी मजरे पंडित का पुरवा गांव की है।
30 वर्षीय युवक देवकली उर्फ शिकारी की लाठी डंडों से पीटकर और ईंट से सिर कुचलकर की बेरहमी से हत्या , सीओ सहित पुलिस बल मौके पर , आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस , सभी घायलों को भेजा गया अस्पताल गम्भीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
रिपोर्ट- निजामुद्दीन हाशमी,
Post a Comment