सांप के साथ इलाज कराने पहुची महिला, अचानक गयाब हुआ सांप मचा कोहराम...
बहराइच - जनपद के हरदी थाना क्षेत्र अंन्त॔गत शाहपुर बभनी निवासनी मीरकला 50 पत्नी गुरूदयाल को शौच जाने के दौरान मंगलवार की रात मे सांप ने काट लिया शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुचे खोजबीन कर सांस को पकड़ कर डिब्बे मे बन्द कर साथ ले आये। पीडित महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुचे तो साथ ही डिब्बा भी लेकर आये जिसे इमजेॅन्सी मे मौजुद डाक्टरो को दिखा कर पीडिता का इलाज शुरू कराया। इसी दौरान अचानक सांप डिब्बे से निकल कर गायब हो गया,सांप के डिब्बे से गायब होने की सूचना फैलते ही इमजेन्सी मे भतीॅ मरीजो मे अफरा तफरी का माहौल फैल गया।काफी देर तक खोजने के बाद भी सांप का पता नही चलसका।सप॔दंश पीडित महिला का इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट- राजकुमार,
Post a Comment