Ads (600)

अदलहाट/मीरजापुर- स्थानीय थाना क्षेत्र दौलताबाद गाँव में स्थित अर्जुन मार्का ईंट भट्ठे पर कूएं में 7 महीने की लड़की का शव उतराया हुआ 2/6/018 को मिला था। गाव वालो की सूचना पर अदलहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश की जिसकी पहचान राम आसरे पटेल पुत्र स्व० रामकेश पटेल निवासी महुआबारी थाना अदलहाट ने अपनी पुत्री नैना के रूप में की जिसके सम्बंध में स्थानीय थाना पर मु०अ०स० 186/018 धारा 302 भा0द0बि0 बनाम एक नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर आशीष तिवारी द्वारा इस घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए घटना की खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अदलहाट बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी आपरेशन के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अदलहाट बृजेश सिंह , बरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद यादव मयहमराहियान उपरोक्त मुकदमे के अभियुक्त की सुराग कशी व गिरफ्तारी हेतु गश्त पर निकले थे कि मुखबिर की सूचना पर अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ तिराहे से भागने के फिराक में खड़ी अभियुक्ता सुनीता देबी पत्नि राम आसरे पटेल निवासी महुआबारी थाना अदलहाट मीरजापुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि मेरी दूसरी शादी राम आसरे पटेल से हुई है लेकिन मोबाइल के जरिए पूर्व पति से बात होती रहती थी। मेरे पूर्व पति बिरेन्द्र सिंह थाना फूलपुर वाराणसी ने कहा कि लड़की को अपने पति के यहाँ छोड़कर चली आओ। मैं पूर्व पति के यहाँ जाने के लिए अपने लड़की नैना को भट्ठे पर स्थित कूएं में फेक दिया।गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अदलहाट बृजेश सिंह ,बरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद यादव , का० विनय कुमार यादव कांस्टेबल मिथिलेश भारती, महिला कास्टेबल सबिता खरवार कोतवाली चुनार शामिल रहे।

रिपोर्ट- सूरज कुमार केशरी,

Post a Comment