Ads (600)

बहराइच/हजूरपुर- योगी सरकार में दबंगो के हौसलों पर लगाम लगती नही दिख रही है जिस तरह सरे आम गोली चलने का मामला आये दिन प्रकाश में आ रहा है उससे तो यही लगता है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पुलिस वाले किसी भी प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ाने वालों को रोकने में नाकाम साबित हो रहे है। आये दिन किसी न किसी जनपद में बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला प्रकाश में आता है जिसका पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया जाता है लेकिन सरे आम दिन दहाड़े दबगो द्वारा फायरिंग करके कई लोगों को घायल कर देना पुलिस के गुडवर्क पर सवाल खड़ा कर रहा है। 


ताजा मामला बहराइच के हुजूरपुर थाना इलाके के चिरैयाटांड़ गाँव का है जहां आज कुछ दबंग ग्रामसमाज की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर रहे थे जिसका विरोध करने पर दबंगों ने गाँव के ही पीड़ितों पर हमला बोल दिया आरोप है की सुचना पर पहुची डायल 100 पुलिस की मौजूदगी में दबंग फायरिंग करते रहे और पीड़ित पक्ष के 5 लोगों को घायल कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर दबंग लोग निर्माण करवा रहे है जिसका विरोध करने पर वो लोग मारपीट करने पर आमादा हो जाते है इससे पहले भी ये लोग ग्राम समाज की कुछ जमीन पर कब्जा कर चुके है जिसका पहले भी विरोध किया जा चुका है लेकिन पुलिस ने कभी भी उन दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की है। ग्रामीणों ने गांव के ही सुनील सिंह,, इंद्रजीत सिंह,, राणावीर सिंह,, व पुरन सिंह पर असलहे से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की अगर पुलिस समय से इन दबंगो को रोक लेती तो ये अपने मंसूबो में सफल नही हो पाते और हम सभी आज जिला हॉस्पिटल न पहुँचते।


वही दिन दहाड़े इस तरह की सूचना मिलते ही प्रशासन के होश उड़ गए अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके का मुवायना कर ग्रामीणों का हालचाल जाना है साथ ही दबंगो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। हॉस्पिटल में मौके पर पहुँचे कोतवाल नगर ने बताया कि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ गांव में दबंगो द्वारा मारपीट का मामला जानकारी में आया है जिसमे 5 ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली है. आवश्यक कार्यवाही की जा रही है जल्द ही दबंगो की गिरफ्तारी की जाएगी. हॉस्पिटल के सी0एम0एस0 ओ0पी0 पाण्डेय का कहना है कि घायलों की हर संभव मदद की जा रही है 5 लोग घायल है जिसमे से सभी की हालत स्थिर है उपचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट- राजकुमार श्रीवास्तव,

Post a Comment