यूपी में संभल जनपद की चन्दौसी कोतवाली पुलिस ने बच्चा चोर गैंग के सरगना समेत 2 नाबालिग चोरो को गिरफ्तार किया है i गिरफ्तार किया गया गैंग का सरगना नाबालिग बच्चो की मदद से घरो में चोरिया करवाता था i पुलिस ने गिरफ्तार चोरो से चोरी किया गया कैश और जेवरात भी बरामद किए है .
चन्दौसी के सी ओ ओमकार सिंह ने बताया की चंदोसी कोतवाली छेत्र में कई महीनो से बंद घरो में लगातार चोरिया हो रही थी i जिनके खुलासे के लिए पुलिस ने शक के आधार पर बदायूं जनपद के विसौली थाना छेत्र के लाखन को पूँछ तांछ के लिए हिरासत में लिया तो पुलिस की पूँछ तांछ में लाखन शातिर चोर निकला i जो की नाबालिग बच्चो की मदद से सूने घरो में चोरिया कराता था i पुलिस ने चोर गैंग के सरगना लाखन से मिली जानकारी के बाद 2 नाबालिग चोरो को भी गिरफ्तार कर लिया i पुलिस ने चोरो से चोरी किया गया कैश और जेवरात भी बरामद किए है i
सतीश सिंह
पी न्यूज़, संभल
Post a Comment