Ads (600)

उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच मे स्वास्थ विभाग की नाकामी एक बार फिर सामने आई है अभी कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया था और सीएमओ को फटकार भी लगाई थी पर उसका भी कोई असर सीएमओ पर नहीं है आप को बता दे की जनपद मे धरमन पुर गाँव मे खसरे का कहर  पिछले 15 दिनो से जारी है अब तक तीन बच्चो की मौत भी हो चुकी है और 100 अधिक बच्चे इस घातक बीमारी की चपेट मे आ गए है। मिडिया की खबरो के बाद स्वास्थ महकमा कुम्हकरणीॅ नींद से जाग कर खाना पूर्ति के लिए गाँव पहुचा। लेकिन गाँव के 24 घर देख सीएमओ की टीम वापस लौट गयी।

आप को बता दे की जनपद बहराइच के थाना रामगाँव क्षेत्र अंन्त॔गत धरमनपुर गाँव मे इस समय खसरे का कहर जारी है अब तक खसरे की चपेट मे आने से तीन मासूम बच्चो की मौत हो गई वही 100 से अधिक बच्चे इस बीमारी की चपेट मे आ गए है लगभग 15 दिनो से यहाँ के ग्रामीण इस बीमारी से जुझ रहे है जानकारी देने के बाद भी उनकी मदद करने कोई नहीं आया, ग्राँम प्रधान प्रतिनिधी ने बताया की ग्राँम वासी काफी दिनो से इस बीमारी से परेशान है और इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को दी पर कोई नहीं आया दो दिन पूर्व दो डाक्टर आए पर खाना पूर्ति कर चले गए जिसकी शिकायक एसडीएम से शिकायत की गयी।

अब सवाल ये उठता है की क्या लोगो की जिन्दगी एक मात्र खेल बन कर रह गया है समय से सूचना देने के बाद भी खसरे से पीडित बच्चो की मदद के लिये क्यो नही पहुचा स्वास्थ विभाग मीडिया मे खबरे आने के बाद ही क्यो जागता है स्वास्थ महकमा?...

रिपोॅट- राज कुमार श्रीवास्तव,

Post a Comment