श्रावस्ती- बदमाशों के गिरफ्त से श्रावस्ती के डायल 100 पुलिस ने अपहरण हुए व्यक्ति को छुड़ाया। बहराइच जिले के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मी को कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था जिसकी सूचना श्रावस्ती पुलिस को कंट्रोल रूम द्वारा हुई जिस पर श्रावस्ती पुलिस और डायल 100 टीम ने सतर्कता दिखाते हुए भारी चेकिंग के बीच भिनगा के पास से कार सवार अपहरणकर्ता सहित कार को धर दबोचा कार सवार बदमाशों के चंगुल से पेट्रोल कर्मी को भी छुड़ाया।अपहरण कर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी और डायल 100 के पुलिस कर्मियों को उनकी सतर्कता के लिए 1000 का पुरस्कार भी दिया।
रिपोर्ट- अतुल पाण्डेय श्रावस्ती,

Post a Comment