Ads (600)

रमजान पाक के इस महीने मे लोग रोज़ा रखते है सच्चे मन से खुदा की इबादत भी करते है
बहराइच -जरवल प्रत्येक मनुष्य को त्यौहार को त्यौहार की तरह मनाना चाहिए।इसी मे सुख शान्ति भी है।रमजान पाक के इस महीने मे लोग रोज़ा रखते है सच्चे मन से खुदा की इबादत भी करते है ताकि अमन चैन बना रहे यही त्यौहार का मतलब होता है सभी घर्म के लोग मिल जुल कर त्योहार मनाए यही सरकार की मंशा भी है प्रशासन की भी उक्त बाते जरवल पुलिस चौकी पर बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए जरवल रोड के थानाध्य क्ष मधुप नाथ मिश्र ने कही।बैठक को संबोधित करते हुए जरवल चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने बैठक मे भाग ले रहे साभ्रान्त लोगो से अपनी बात को शेयर करते हुए कहा की अपनी नौकरी मे जितना शान्ति प्रिय कस्बा जरवल देखा कही नहीं देखा जिसको मै कभी भूल नहीं पाऊँगा।अंत मे उक्त दोनों अधिकारियो ने लोगो को अस्वस्थ करते हुए कहा की सभी लोग मिलजुल कर त्यौहार मनावे यदि कोई कही भी परेशानी होती है मुझे अवगत करवाये तत्काल निष्तारण भी किया जावेगा। चेयरमैन प्रतिनिधि इन्तजार अहमद उर्फ़ मिथुन ने कस्बे के साफ़ सफाई व वाटर सप्लाई समुचित करने की कही। बैठक मे सय्यद जाफर मेहंदी, कारी शकील, अदनान उर्फ़ मीनू प्रधान, नवनीत कौशल, मुसीर अह्मदुर्फ़ बहार, भोलू, कमाल अहमद, अशोक अन्ना आदि काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-  राजकुमार

Post a Comment