सपाईयों के मौजूद होने के बावजूद सपा सांसद ने इस आंदोलन को गैर राजनीतिक बताया
तीर्थराज प्रयाग में जनवरी 2019 में लगने वाले कुंभ से पहले गंगा को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है. गंगा दशहरा के मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद रेवती रमण सिंह ने गंगा की अविरलता को लेकर संगम तट के बांध पर एक दिवसीय धरने पर बैठ गए.
उन्होंने केंद्र सरकार पर गंगा को विलुप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज गंगा बांधों और सुरंगो में कैद है. उन्होंने गंगा पर बने बांधों और सुरंगों को तोड़कर गंगा को मुक्त किए जाने की मांग की है. उन्होंने गंगा की अविरलता बनाये रखने के लिए गंगा दशहरा से शुरु किए गए आंदोलन को पूरे देश में चलाये जाने की भी बात कही है.
सपा राज्य सभा सांसद ने कहा है कि गंगा की अविरलता को लेकर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी के साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेख यादव को भी उन्होंने पत्र लिखा है. गंगा की अविरलता को लेकर एक दिवसीय धरने में बड़ी तादाद में सपाईयों के मौजूद होने के बावजूद सपा सांसद ने इस आंदोलन को गैर राजनीतिक बताया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में सभी दलों के सहयोग से गंगा की अविरलता का मुद्दा जन आंदोलन बनेगा.
Post a Comment