सिद्धार्थनगर के कलेक्टेट परिसर में गायत्री शक्ति पीठ सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर नशा के रोकथाम के लिए सभी ने हाथो में बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगो को प्रेरित किया जिससे समाज में नशे के कारण हो रही बुराइयों को अपने माध्यम से जागरूक किया गया जिससे नशा करने से परिवार में लड़ाई झगड़ा आये दिन होते रहते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई व परवरिश भी ठीक से नही हो पाती हैं।
जिससे समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिये ही गायत्री परिवार ने आज का दिन चुना क्यो की इसमे महिलायें ज्यादा प्रभावित हुई हैं यह अभियान अभी और भी आगे बढ़ाया जाएगा जो अगले महीने में लखनऊ में जाकर किया जाएगा जिससे जिला ही नही पूरे प्रदेश में यह नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे समाज को पेरित करके फैली बुराइयों को खत्म किया जा सके इसमे महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे नशे को जड़ से खत्म किया जा सके जिससे समाज मे हो रही कुरीतियों को हमेशा हमेशा के लिये खत्म किया जा सके नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रभारी जिला अधिकारी के हाथो मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया ।
रिपोर्ट- कमलेश मिश्रा
सिद्धार्थ नगर
Post a Comment