Ads (600)

सिद्धार्थ नगर- प्रदेश सरकार त्यौहारों के दौरान होने वाली हुड़दंग पर शिकन्जा कसने की पूरी तरह तैयार है। उनके द्वारा बनाये गये नियमों से यदि कोई बाहर जाता है तो यह माना जा रहा कि उनकी खैर नहीं। शोहरतगढ़ थाना परिसर में रंगों के त्यौहार होली से पहले ही शान्ति कमेटी की बैठक की गयी, जिसमें दोनो धर्मा के लोगों को साफ साफ कह दिया कि किसी भी हालत में त्यौहार के महौल को खराब करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा।बैठक के दौरान सीओ शिव सिंह ने पूर्व में सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न हुए त्यौहारों पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारी पुलिस किसी भी हालत में महौल को खराब करने वाले व्यक्तियों को छोड़ने के मूड़ में नहीं है, और उनकी सिफारिस भी नहीं सुनी जायेगी, उन पर कार्यवाही सुनिश्चित है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र ने कहा कि त्यौहारो के दौरान जितनी भी मोटर साइकिल तेज ध्वनि वाले फर्राटे भरते नजर आयेगें, उन पर कार्यवाही सुनिश्चित है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि आप सब मिलजुलकर त्यौहार मनायें, पुलिस आपके साथ है। त्यौहार के मद्देनजर हमारी पुलिस सादे वर्दी में आपके बीच घूमते नजर आयेगी, और त्यौहार में खलल डालने वाले को वक्शा नहीं जायेगा।
इसके साथ ही उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि होली त्यौहार पर आप लोगों को बधाई देता हूँ यदि समाज में कोई खुरापाती तत्व मिले तो उसकी जानकारी गुप्त रूप से दे, त्यौहार को शान्ति तरीके से सम्पन्न होने में शासन प्रशासन की मदद करें। और यह भी कहा कि डीजे पर प्रतिबन्ध लगाया जायेगा, क्योकि बीते वर्षो में अक्सर संज्ञान में आता है कि ज्यादेतर घटनायें डी0जे0 को लेकर हुई, इसलिए तेजध्वनि वाले डीजे प्रतिबन्धित रहेेंगें।

रिपोर्ट- कमलेश मिश्रा 
सिद्धार्थ नगर 

Post a Comment