अलीगढ़(खैर):गोमत पर स्थित डीपीएस वर्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सेना निवृत हाईकोर्ट के जस्टिस सर्वेश गुप्ता, खैर चेयरमैन संजीव अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल की फाउंडर डॉ• राजीव सोनी व डॉ• साहिबा खान ने संयुक्त रुप से किया वही भव्य मंच पर विद्यार्थियों द्वारा किये गए अभिनय, गीत, नृत्य, नारी शक्ति, ऊर्जा की टीम ने कार्यक्रम की समा बांध दी।
वही विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देख उपजिलाधिकारी खैर जोगिंदर सिंह एसपी देहात डॉ यशवीर सिंह ने मॉडल प्रदर्शनी की प्रशंसा की वही प्रधानाचार्य बरखा गुप्ता ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट सुनाई छात्र छात्राओं को उनके प्रदर्शनों व उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए अंत में स्कूल के निदेशक राजेश गोयल ,अजय अग्रवाल व प्रशांत रोहतगी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया इस मौके पर चेयरमैन संजीव अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, डिंकल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल ,सौरव शर्मा, डॉ• वी•डी• शर्मा, संजय रोहतगी, विराट रोहतगी ,कुलदीप अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- चिंतन गर्ग
खैर, अलीगढ

Post a Comment