नगर पंचायत वजीरगंज प्रशासन अपनी मनमानी पर उतारु है . ताजा प्रकरण कस्बे के मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्रीन हाउस के पास का है , जहां हाईवे किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए है . कूड़े के ढेर में आग लगाई आग के कारण हो रहा है प्रदूषण . हरी भरी वनस्पति क्षतिग्रस्त हो रही है जब की सुप्रीम कोर्ट का आदेश यह है कि हाईवे किनारे के कूड़ा नहीं डाला जाए. पर नगर पंचायत सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पूरी तरह नकार रहा है. नगर पंचायत प्रशासन करनी से नहीं बाज आ रहा . आए दिन कोई ना कोई प्रकरण सामने आता जा रहा है . यह नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली का एक जीता जागता उदाहरण है जो साक्ष्य के रूप में वजीरगंज में मौजूद हैं.
रिपोर्ट- कुलदीप सक्सेना
Post a Comment