बहराइच- पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ तोमर के निर्देशन में आज दिंनाक 25.02.2018 को चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दिनाँक 16-8-18 को बड़ी हाट से मोटर साईकिल नम्बर UP 46A 4433 की चोरी की गई थी जिसके सम्पूर्ण पार्ट्स अलग अलग तथा एक अदद मोटर साइकिल व एक अदद इंजन मोटर साईकल का बरामद किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त गणो ने बताया कि वह चोरी की मोटर साईकिल को खोलकर उसके पार्टस अलग अलग कर दूसरी मोटर साइकिलो में लगा कर बेचते है तथा उससे प्राप्त धनराशि से अपना खर्च चलाते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. उत्तम कुमार पटवा पुत्र विष्णु कुमार पटवा निवासी काजी कटरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
2. शहनवाज उर्फ भूरे उर्फ कंजा पुत्र जलाल निवासी काजी कटरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
3. नसीम पुत्र याकूब निवासी काजी कटरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
4. महमूद पुत्र अब्दुल हसन निवासी मंसूरगंज थाना दरगाह शरीफ बहराइच
बरामद सम्पति-
1-एक अदद मोटरसाइकिल हीरो Splendor प्रो UP40C4841
2- एक अदद इंजन जिसका नंबर स्पष्ट नहीं मोटरसाइकिल का
3. दो अदद पहिया मोटरसाइकिल
4.चेचिस, टंकी चयन कबर, मीटर वाइजर, साइलेंसर, लेगार्ड, चैन व कवर शाकर अगले व पिछले, स्टैंड, कैरियर ,बैकलाइट, पिछला मेट गार्ड, बैटरी फिल्टर वाइजर, टूल बॉक्स, हैंडल, चैन स्पाकेट, गियर लीवर ,चैन, स्टैंड, कैरियर, हैंडिल, स्टैंड पायदान, सीट सीट कवर सहित, नंबर प्लेट आदि पुर्जो को बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0स0 38/18 धारा 379,411, 414,414,420 IPC थाना कोतवाली नगर बहराइच
2-मु0अ0स0 45/18 धारा 41/411 IPC थाना कोतवाली नगर बहराइच।

Post a Comment