तेज रफ्तार ट्रक तथा पिक अप वैन की टक्कर के कारण उन्नाव में आज बड़ा हादसा हो गया। ट्रक तथा पिक अप की टक्कर से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। इनमें से 11 गंभीर हैं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्नाव में आज मुंडन संस्कार में शामिल होने पिक अप से जा रहे लोगों को एक ट्रक टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 25 लोग घायल हैं, इनमें से 11 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक का टायर फट जाने के कारण वह अनियंत्रित हो गया और पिक अप वैन को सामने से टक्कर मार दी। टह घटना माखी थाना के मेथितिकुर की है। मृतकों में अधिकांश एक ही परिवार के लोग है। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत की भी खबर है। मौके पर पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए है। सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है। यह सभी मियां गंज के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती 11 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
सफीपुर कोतवाली के गांव सदमपुर के दिनेश रैदास के बेटे का मुंडन था। मुंडन कराने के लिए परिवार की महिलाएं व अन्य लोग लोडर पर सवार हो बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे। माखी थाना क्षेत्र में मेथीटीकुर नहर के निकट ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी जिससे लोडर में सवार सभी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुचे पिकेट ड्यूटी के सिपाहियों और राहगीरों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस और सफीपुर विधायक बंबालाल ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बुधाना 56 पत्नी बुद्धीलाल निवासी सदमपुर सफीपुर, शिवदेबी 54 पत्नी गजोधर भड़ुआ थाना माखीसोनी 58 पत्नी राधेलाल सदमपुर सफीपुर को मृत घोषित कर दिया गया ।
सदमपुर सफीपुर के रहने वालों में सुनीता पत्नी मदन, पूजा पत्नी गोविंद, संतोष पत्नी घनश्याम, सरला पत्नी बेचेलाल, अनीता पत्नी दिनेश, शांती पत्नी सजीवन, बुधना, पत्नी बुद्धी, गुड्डी पत्नी रामबरन, शिवदेवी पत्नी गुड्डू, सोनी पत्नी सोनू, बदनखेड़ा माखी, शांती पत्नी सजीवन, उसका पुत्र आकाश, खाुशबू 3 वर्ष, सुशीला, नन्हक्की, भानमती, नीलम सदमपुर सफीपुर आदि 32 लोग घसायल हैं। इनमें पांच बच्चों व सात महिलाओं को हैलट भेजा गया है। डीएम रविकुमार एनजी व एसपी पुष्पांजलि स्वयं अस्पताल में डटे रहकर घायलों को इलाज करा हैलट भिजवाया। विधायक सदर पंकज गुप्ता और विधायक सफीपुर भी अस्पताल में मौजूद रहे।

Post a Comment