चारा घोटाले में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीबीआइ कोर्ट पहुंचे। दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में सीबीआइ के विशेष कोर्ट में लालू हुए पेश। दो बजे कार्यवाही शुरू होगी। लालू कोर्ट में किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। चारा घोटाला के राणा और पीएसी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा भी कोर्ट में हाजिर हुए।
झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव और बिहार के भोला यादव कोर्ट में लालू से मिले। पूर्व सांसद डा. आरके राणा, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित अन्य आरोपियों की भी पेशी होगी। दुमका और डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में सीबीआइ के दो विशेष कोर्ट में पेशी होगी।चारा घोटाले के दो मामलों में वीरवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सहित अन्य आरोपी सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से डोरंडा और दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आरोपियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से पेश किया गया। आरोपियों को सबसे पहले डोरंडा मामले में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश किया गया और उसमें सीबीआइ की ओर से गवाही दर्ज की गई। इसके बाद दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में आरोपियों की पेशी सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के स्क्रीन पर उपस्थित आरोपियों का अदालत ने एक-एक कर नाम पुकारा। सभी ने यस सर, जी सर कहते हुए हाथ उठाकर हाजिरी दी। हाजिरी के दौरान लालू प्रसाद ने हाथ जोड़कर जज को प्रणाम किया। अदालत ने आरोपियों से पूछा कि कल (शुक्रवार) को आएंगे या वीसी से पेश होंगे। जज के सवालों पर लालू प्रसाद, डॉ. आरके राणा व कुछ अन्य आरोपियों ने कहा कि सर, कोर्ट में ही आ जाएंगे। कुछ आरोपियों ने वीसी से भी पेशी की इच्छा जताई।यह मामला दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये अवैध निकासी से संबंधित है। मामले को लेकर चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 38ए/96 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी होगी। इस दौरान लालू प्रसाद, डॉ. आरके राणा सहित अन्य आरोपी कोर्ट में पेश किए जाएंगे।डोरंडा मामले में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में चाईबासा कोषागार के तत्कालीन सहायक लेखापाल (लेखापाल के पद से सेवानिवृत्त) सुबोध चंद्र राउत ने गवाही दी। उन्होंने आइएएस व तत्कालीन फाइनेंस कमिश्नर फूलचंद सिंह से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोषागार पदाधिकारी सिलास तिर्की थे। उस समय सरकार के वित्त विभाग की ओर से पत्र आते थे, उसके बारे में न्यायालय को बताया गया है। सुबोध 447वें गवाह के रूप में गवाही देने पहुंचे थे। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये अवैध निकासी से संबंधित है। मामले को लेकर चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 47ए/96 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि शुक्रवार निर्धारित की है। मामले में लालू प्रसाद, डॉ. आरके राणा, जगदीश शर्मा सहित अन्य आरोपियों को पेश किया गया था।

Post a Comment