Ads (600)

1- नगर विघायका द्वारा लिया गया जायजा-पालिका अधिकारीयो को दिये शक्त निॅदेश....


बहराइच- शहर के मुख्य बाजार घंटाघर चौक से रोडवेज के बीच स्थित बजाजा लाइन (कपड़ा बाजार) में आज व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा गया। बीते एक दिन पूर्व बाजार की गलियों में नाली चोक हो जाने के कारण पानी दुकानों में जा रहा था,इसका मुख्य कारण यह था कि कभी भी नगर पालिका द्वारा सफाई का ध्यान नही रखा गया, जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री जी स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जागरूक है,वही दूसरी ओर जमीनी स्तर पर व्यापारियों को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते फुटकर वस्त्र विक्रेता संघ, बहराइच के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार गुप्ता व महामंत्री श्री नवीन चंद जैन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भी किया गया जहाँ शहर के लगभग 150 व्यापारियों ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया, काफी कश्मकश के बाद इओ के आश्वाशन पर धरना रद्द किया गया, और आज नगर की विधायक और योगी सरकार में राज्यमंत्री श्री मती अनुपमा जायसवाल जी द्वारा बजाजा लाइन का निरीक्षण किया और मौजूद सभी नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस पर कारवाई करने के सख्त निर्देश दिए। 

2- डॉ. असद को इन्नोवेशन एंड एक्सपेरिमेंटेशन अवार्ड....

बहराइच- नानपारा जनता इंटर कालेज के अध्यापक मंजूर अहमद के पुत्र डॉ असद अहमद को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा दिए जाने वाले "शिक्षा में नवाचार पद्धतियों एवं प्रयोगों के लिए पुरुस्कार - 2017" से नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर विशिष्ट सचिव, स्कूली शिक्षा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा दिनांक 15.12.2017 को सम्मानित किया गया। वर्तमान में डॉ असद केंद्रीय विद्यालय, भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ में  पी.जी.टी. अर्थशास्त्र के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. असद अहमद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष यह पुरस्कार उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने किसी नई शिक्षण तकनिकी के माध्यम से शिक्षण कार्य किया हो और उस विधि से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रूचि बढ़ी हो एवं परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ हो. ज्ञात हो कि डॉ. अहमद ने सत्र 2016-17 में विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन संभाग के उन केंद्रीय विद्यालयों, जहाँ अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं थे, के लिए स्काइप के माध्यम से शिक्षण कार्य किया था. स्काइप शिक्षण के कारण वर्ष 2016-17 में अर्थशास्त्र के परीक्षा परिणाम में सुधार के साथ ही गुणवत्ता में भी वृद्धि पाई गयी. डॉ. असद अहमद द्व्रारा दिल्ली भेजे गए इस प्रोजेक्ट को प्रथम स्क्रीनिंग में चयन के पश्चात विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए दिल्ली बुलाया गया था जहाँ उन्होंने अपने द्वारा किये गए कार्य को प्रस्तुत किया. डॉ. असद अहमद केंद्रीय विद्यालय, भारतीय प्रबंध संस्थान, से यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम शिक्षक हैं. डॉ. असद अहमद को वर्ष 2015 में स्काउटिंग के लिए भी संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया था. डॉ. अहमद ने कें.वि.सं. मुख्यालय, संभागीय कार्यालय के साथ विद्यालय परिवार का धन्यवाद् दिया. डॉ. अहमद की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रगणों, प्राचार्य एवं स्टाफ ने बधाई दी।

3- तापते समय उठी चिंगारी से तीन घर जलकर राख....

बहराइच- बौंडी थाना के हुसैनाबाद में आग तापते समय  उठी चिंगारी से घर में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन घर जलकर राख हो गये कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया 
गांव में लोग आग ताप रहे थे तभी उठी चिंगारी से हरिश्चंद्र पुत्र नंदा के घर में आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते आग फ़ैल गयी देखते ही देखते बसाई व बाबू का घर भी आग की चपेट में आ गया  ग्रामीणों ने सूचना दमकल विभाग को दी लेकिन दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे आग में करीब 50 हजार की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है।


4- तार फैंसिग को लेकर वन विभाग और महिलाए 6 घंटे तक आमने सामने....

बहराइच-कतरनिया घाट रेंज में सेंट्रल स्टेट फॉर्म के ठीक सामने वन ग्राम टेडिया  गांव में शौचालय ना होने के नाते गाँवे महिला पुरुष इसी सेंट्रल फार्म में शौच के लिए जाते हैं तथा गांव वालों के निकास उठने बैठने बच्चों के खेल कूद करने का एक मात्र  वही मैदान भी है। आज सुबह जब जेसीबी मशीन और टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों के साथ वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तार फेन्सिग लगाने के लिए मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में महिलाए इकठठा हो गयी ।उन्होने वनविभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध करना शुरु कर दिया ।गाँव के लोगो ने बताया की एक तरफ वन विभाग उन्हे शौचालय नहीं बनाने दे रहा है तो दूसरी तरफ उनके शौचालय जाने का एकमात्र मार्ग भी बंद कर रहा है । यदि शौच जाने का रास्ता बंद हो गया तो वह शौच के लिए कहां पर जाएंगे ? इसके बाद जबरदस्त टकराव की स्थिति बनी।सैकड़ों महिलाए मानव दीवार बनाकर खडी हो गयी और  वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आई आैर सवाल जबाब करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों पर दबाव बनाने के लिए  फोर्स मौके पर लाने का प्रयास किया गया लेकिन एक न चली।अन्ततोगत्वा वन विभाग को उलटे पाँव भागने को मजबूर होना पड़ा।
DFO जे. पी. सिंह ने बताया कि ग्राँम प्रधान से बात करके गाँव के लोगो की समस्या का सामाधान किया जायेगा।

5- रिटायर रेलवे कर्मी से 2.90 लाख ठगने वाला गिरफ्तार....

बहराइच- रिटायर रेलवेकर्मी के बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख 90 हजार की ठगी करने वाले जालसाज को जरवलरोड पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की सख्ती व बार-बार की दबिश के चलते जालसाज ने पहले ही पीड़ित रेलवेकर्मी को रुपये लौटा दिया था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। 

कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथा शहबाजपुर निवासी रिटायर रेलवे कर्मी राम समुझ पुत्र राम लखन बीते सात दिसंबर को जरवलरोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में एक अंजान युवक के साथ धन निकालने पहुंचे थे। जहां राम समुझ ने 2 लाख 90 हजार रुपये निकाले। वह जैसे ही बैंक से बाहर आये, साथ में मौजूद अपरिचित युवक धोखे से रुपये का बैग लेकर फरार हो गया। राम समुझ ने आरोप लगाया था कि साथ में आया युवक मेरे पुत्र को नौकरी दिलाने की बात कह कर कई बार मेरे घर आया था। उसकी बातों में आकर वह पंजाब नेशनल बैंक आकर रुपये निकालने आये थे। राम समुझ ने इस बाबत अज्ञात युवक के खिलाफ जरवलरोड थाने में केस दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि बैंक में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो जालसाज की पहचान बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत बादशाह नगर निवासी मोहम्मद शफीक पुत्र मोजड़ी के तौर पर हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के लिए इस बीच कई बार आरोपित के घर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपित शफीक घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर मौजूद है, जिस पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शफीक ने बताया कि उसके घर पर बार बार दबिश देने के कारण केस में वादी राम समुझ को 2 लाख 90 हजार रुपये वापस कर दिया है। जरवलरोड पुलिस ने आरोपित शफीक को जेल भेज दिया है।

'पी न्यूज़' बहराइच- राज कुमार श्रीवास्तव,


Post a Comment