शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के धाम में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आज यहां रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू ने भी धाम में मत्था टेका।
धार्मिक प्रवचन और राम कथा सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के आज मीरजापुर पहुंचे। सबसे पहले वह विंध्यधाम नवरात्रि के पहले दिन पहुंचे और विन्ध्वासिनी धाम में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह अष्टभुजा मंदिर भी गए जहां तिलक लगाकर मोरारी बापू का मंदिर परिसर में स्वागत भी किया गया।
इस दौरान प्रशासन की ओर से भारी सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद रही। मंदिर में गर्भगृह नहीं खोलने व वीआइपी के नियत समय पर ही दर्शन करने की सारी घोषणा को प्रशासन अमलीजामा पहनाने में लगा रहा। वहीं विंध्यधाम में डीएम विमल कुमार दुबे व एसपी आशीष तिवारी ने भी आमजन की ही तरह लाइन में लगकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया।
जिले के प्रसिद्ध अन्य प्रमुख धाम कालीखोह और अष्टभुजा में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही जबकि गंगा घाटों पर भी दान पुण्य करने वालों की अच्छी खासी भीड लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से दर्शन पूजन के लिए अलग अलग कतारों की व्यवस्था रही और आस्थावानों की कतार देर रात से ही मंदिर परिसर में डटी रही।

Post a Comment