"नवरात्र शक्ति उपासना का महापर्व होता है। मान्यता है कि देवी मां धरती पर रहती है। जिससे उनका अशीर्वाद पाने का ये विशेष समय है। ऐसे में नवरात्र में भूलकर न करें ये 10 काम"...
घर खाली न छोड़ें- नवरात्र में जिन घरों में कलश स्थापना होती हैं, उन घरों को बिल्कुल खाली न छोड़ें।
सूर्योदय के बाद न सोएं- नौ दिन सूर्योदय के बाद न सोएं, ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, इससे माता खुश होंगी।
दाढ़ी व नाखून न काटे- नवरात्र व्रत के दौरान बाल और दाढ़ी न बनवाएं. यहां तक नाखून भी न काटें।
क्रोध व चुगली न करें- जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें नौ दिनों तक क्रोध, ईर्ष्या, चुगली से बचना चाहिए।
दिन में बिल्कुल न सोएं- नवरात्र के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, दिन में नहीं सोना चाहिए।
अन्न का सेवन न करें- नवरात्र व्रत रखने वाले लोग व्रत में अन्न का सेवन न करें, माता की विशेष कृपा होगी।
प्याज लहसुन न खाएं- नौ दिनों तक घर में सात्विक भोजन बनाना चाहिए, प्याज, लहसुन न खाएं।
तंबाकू शराब का सेवन नहीं- नवरात्र में मांस, मछली, अंडे, तंबाकू, शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
चमड़े का इस्तेमाल न करें- नवरात्र व्रत में चमड़े से बनी बेल्ट, चप्पल-जूते जैसी चीजें नहीं पहननी चाहिए।
काले रंग के कपड़े न पहने- मान्यता है कि नवरात्र के दिनों में काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
""जय माता दी"" ""जय माता दी"" ""जय माता दी""
...पं. विबेक कुमार शुक्ला ...
...पं. विबेक कुमार शुक्ला ...

Post a Comment