दिल्ल्ली - उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार को आए 14 दिन बीत चुके हैं और अब तक इसकी पहली कैबिनेट बैठक नहीं हुई है. लेकिन अब योगी कैबिनेट की पहली बैठक 4 अप्रैल को शाम 5 बजे होने का ऐलान कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस बात की पुष्टि की है. अब सबके मन में यही सवाल है कि इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार का मंत्रिमंडल कौन से बड़े फैसले करता है.
माना जा रहा है कि इस कैबिनेट में यूपी के किसानों की कर्ज माफी को लेकर कोई फैसला किया जा सकता है जैसा कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था. पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान ये वादा किया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे.
इसके अलावा यूपी में बिजली चोरी को रोकने के लिए भी कुछ कड़े कदमों का ऐलान संभव है. वहीं कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर कैबिनेट मीटिंग में कुछ और सख्त फैसलों का ऐलान हो तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए.

Post a Comment