गैंगरेप में फंसे परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार मंत्री उन्हें चकमा देकर फरार हो गए हैं। चुनाव के बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा है। गायत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को अमेठी पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा दी और अपने असलहे जमा कर दिए हैं। एसटीएफ के आईजी रामकुमार ने बताया कि पुलिस गायत्री की तलाश कर रही है। फिलहाल वे फरार हैं।खनऊ एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार को अमेठी एसपी अनीस अहमद को पत्र लिखकर गायत्री की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी मांगी थी। खबर छपने के बाद अमेठी पुलिस की ओर से सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी पुलिस लाइन पहुंच गए।पुलिस ने गायत्री समेत सभी सात आरोपियों का पासपोर्ट रद्द कराने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है। पुलिस को शंका है कि गायत्री विदेश भाग सकते हैं। इसके अलावा यह भी सूचना दे दी गई है कि वह लखनऊ पुलिस के वांछित अपराधी हैं।

Post a Comment