Ads (600)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि मृदा का परीक्षण कराकर कहां की मिट्टी किस उपज के लिए सही है, इस पर अरबों रुपए की बजट से काम किया जा रहा है। धरती मां भी बीमार होती है इसलिए मृदा परीक्षण के जरिए मिट्टी की जांच कराई जा रही है। 2022 तक हमें किसान की आय दुगुना करनी है, इसको लेकर हम काम कर रहे हैं। मैने सपना संजोया है कि 2022 में आजादी के जब 75 साल पूरे होंगे गरीब से गरीब को 2022 तक छत होगी। महिला दिवस पर वोट देकर आप लोग यूपी को सपा, बसपा व कांग्रेस से मुक्‍त कराने का काम करेंगे।यह मेरा सौभाग्‍य है कि पूर्वांचल से जनप्रतिनिधि बनकर मुझे सेवा करने का मौका मिला। मेरा जन्‍म उस धरती पर हुआ जहां सरदार पटेल व महात्‍मा गांधी पैदा हुए। छ: चरण के चुनाव समाप्‍त हो चुके हैं आठ तारीख को जब पूरा विश्‍व महिला दिवस मनायेगा उस दिन आप लोग वोट देंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के जीवन में खुशियां लाई है। यूरिया की कालाबाजारी को रोकने के लिए हमने यूरिया को नीम कोटिंग किया है। सिंचाई की बेहतर व्‍यवस्‍था के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए अरबों का बजट खर्च किया जा रहा है। भाजपा की सरकार जहां-जहां है वहां 50-60% तक धान की सरकारी खरीदारी की गई। यूपी में सिर्फ 14% से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिला है।यूपी सरकार में ईमानदार लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है। यूपी में 55 लाख लोगों को गैस सिलेण्‍डर दिया जा चुका है। उत्‍तर प्रदेश की अखिलेश सरकार किसान विरोधी सरकार है। यूपी में किसानों से महज 3% ही धान की खरीदारी की गई है। खनन माफिया, नकल माफिया न जाने कितने प्रकार के माफिया यहां पर है। भाजपा की सरकार बनने पर वर्ग 3-4 की भर्तियां से सक्षात्‍कार हटा दिया जाएगा है।हम पुलिस थानों को सच्‍चे अर्थ में पुलिस थाना बनाना चाहते हैं।

Post a Comment