अमेरिका के कंसास में हुई गोलीबारी में मारे गए भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला की पत्नी सुनयना ने हिम्मत नहीं खोई है और तय किया है कि वह फिर अमेरिका लौटेगी। फिलहाल भारत में रह रहीं सुनयना ने पति की मौत के एक हफ्ते बाद फेसबुक पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया है। सुनयना ने फेसबुक पर लिखा कि वह अपने पति के सपने को पूरा करने के लिए अमेरिका वापिस लौटेंगी।
आपको बता दें की श्रीनिवास जहां ग्रामीन नाम की कंपनी में काम करते थे वहीं पत्नी सुनयना इनटच सॉल्यूशन में काम करती हैं। पति की मौत के बाद उसे कंपनी ने ओलाथे (अमेरिका) बुलाया है और कहा है कि वह काम पर वापस आने के लिए जितना चाहे उतना समय ले सकती है। अपनी फेसबुक पोस्ट में सुनयना ने लिखा कि श्रीनिवास की मां ने अपने छोटे बेटे को अमेरिका वापिस जाने से मना किया है लेकिन वह कंसास वापस जाना चाहती है और इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लिखा है, 'उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे पति को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की। जब मैं ओलाथे वापस जाऊंगी तो सभी से पर्सनली मुलाकात करूंगी। हम कुछ साल पहले वहां अपने सपने को पूरा करने के लिए गए थे, वहां पर उन्होंने अपना घर बनाया।'

Post a Comment