बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है, लेकिन बजट पेश होने के बाद आगे कोई और कार्य नहीं हो सका है। दोनों सदनों में अभी सबसे बड़ा मुद्दा राज्य के उत्पाद और मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान बने हुए हैं। विपक्ष उनकी बर्खास्तगी की मांग पर अड़ा है, तो सत्ता पक्ष विपक्ष के रवैये को गैरजिम्मेदाराना बता आलोचना कर रहा है।
उधर, राजद सुप्रीमो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। वहां अपने ठेठ अंदाज में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं। वे पीएम मोदी का सीना केवल 32 इंच का बताते हुए यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने इसे नापा है।बिहार में मंत्री मस्तान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को डकैत और नक्सली करार दिया था। इसका वीडियो वायरल होते ही तूफान आ गया। वीडियो में मस्तान के समर्थक पीएम मोदी की तस्वीर पर चप्पलों से प्रहार करते भी दिख रहे थे। इस वीडियो की आंच विधानमंडल के सत्र में भी पहुंच गई है। जनता इस 'युद्ध' को चुपचाप देख रही है।बिहार के इस सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अभी उत्तर प्रदेश की राजनीति में ध्यान लगाए हुए हैं। वहां वे विधानसभा चुनाव में अपने दामाद की पार्टी के लिए वोट मांगने में लगे हुए हैं। साथ में अपने अंदाज में पीएम मोदी की खिंचाई करना वे नहीं भूल रहे। जवाब में भाजपा की प्रतिक्रिया भी खूब आ रही। यह वाद-विवाद सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश में लालू का ठेठ अंदाज सोशल मीडिया में छा गया है। उन्होंने देवरिया की रैली में माइक संभालते ही कहा कि 'यहां से सब बुड्ढ़े और बुढिया मेरे समधी-समधिन हैं।' उन्होंने यह भी कहा, 'मैंने यादव जी के खानदान में अपनी बेटी ब्याही है और 56 इंच का सीना किसी यादव का ही हो सकता है किसी और का नहीं। ...पीएम मोदी का सीना तो 32 इंच का ही है, मैंने नापा है।' लालू के ये बयान चटखारे लेकर शेयर किए जा रहे हैं

Post a Comment