मेलबर्न। भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अब 'टीम इंडिया' के नए सेल्फी किंग बन गए हैं। टीम इंडिया इस समय सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। कोहली सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बहुत ज्यादा सक्रिय है और हर बात का ट्वीट करते रहते हैं। टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उन्होंने इस बात की जानकारी भी ट्वीट कर अपने फैंस को दी थी।कोहली के लिए पिछला वर्ष (2015) बहुत सफल रहा था और उनके नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम ने श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती थी। उनके प्रशंसकों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख तक पहुंची थी और अब यह संख्या 11 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए सेल्फी भी पोस्ट की थी।कोहली पिछले वर्ष क्रिस्टियानो रोनाल्डो, महेंद्र सिंह धोनी, लियोनेल मैसी और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।कोहली का अपने फैंस से सीधा जुड़ाव है और वे अपनी जिंदगी से जुड़ी हर बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देते रहते हैं। धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कोहली ने टेस्ट कप्तानी सफलतापूर्वक संभाल ली है। यह चमकता सितारा इस समय टीम इंडिया का 'सेल्फी किंग' बन गया है।

Post a Comment