भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के साथ 100 करोड़ की डील करके एकाएक सुर्खियों में आ गए हैं। इसे इंडियन स्पोर्ट्स में सबसे बड़ा एंडोर्समेंट माना जा रहा है। हालांकि कोहली पहले से ही देश के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं लेकिन इस डील ने उनका कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा कर दिया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कोहली पर पैसे की बरसात करने वाली इस डील के पीछे कौन है?
इस डील को पक्की करने वाले हैं कोहली के एजेंट और स्पोर्ट्स मैनेजमंट फर्म कार्नस्टोन स्पोर्ट के सीईओ बंटी सजदेह। इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के अनुसार बंटी सजदेह की फर्म ने ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड प्यूमा के साथ उनकी डील पक्की करवाई। बंटी सजदेह और उनकी फर्म लंबे समय से विराट कोहली से जुड़ी हुई है। कोहली के साथ इतने मोटे पैकेज की डील करने वाली प्यूमा जल्द ही क्रिकेट के इस चमकते सितारे के नाम से अपने स्पोर्ट्स ब्रांड की सीरीज भी शुरू करने वाली है। इसके साथ ही कोहली का नाम भी उन अंतरराष्ट्रीय सितारों की फेहरिस्त में जुड़ जाएगा जिनके नाम से अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपने प्रॉडक्ट की सीरीज शुरू करते हैं।

Post a Comment