Ads (600)

 यूपी एसटीएफ रेप केस में आरोपी मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की गिरफ्तारी में जुट गई है। दूसरी तरफ सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट से गायत्री प्रजापति को झटका लगा था। गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने इस मामले में संबंधित अदालत में जाने को कहा है।27 फरवरी के बाद से फरार चल रहे रेप के आरोपी और यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति अभी भी पुलि्स की गिरफ्त से बाहर हैं। इस बीच यूपी एसटीएफ ने रेप केस में दो आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। यूपी के एडीजी दलजीत चौधरी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गनर समेत अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ जाने के दौरान जेवर टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान आशीष और अशोक के रूप में हुई है।कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। एसटीएफ और जेवर पुलिस ने मिलकर इन्हें पकड़ा। एसटीएफ दोनों को लखनऊ ले गई है। बताया जा रहा है कि गायत्री के ठिकानों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। वहीं, मंत्री गायत्री प्रजापति की तलाश में यूपी एसटीएफ और पुलिस का नोएडा में ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन जारी है

Post a Comment