उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए मतदान 8 मार्च को होगा। इसमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र व जौनपुर जिले की विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।प्रचार बंद होने के साथ ही चुनाव आयोग ने इन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को छोड़कर अन्य सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रचारकों को क्षेत्र छोड़ने के निर्देश दिए हैं।आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर चेक पोस्ट स्थापित कर विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।इधर, चुनाव आयोग का निर्देश मिलते ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ निर्वाचन क्षेत्र में स्थित होटल, गेस्ट हाउस, कल्याण मंडप, सामुदायिक केंद्र, लॉज आदि में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि सातवें चरण का मतदान 8 मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस चरण में 535 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Post a Comment