मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज देवरिया और गोरखपुर समेत पूर्वांचल की आधा दर्जन सभाओं को संबोधित कर सपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं भाजपा के लोगों ने नोटबंदी करके कहा कि वे कालाधन रोकना चाहते हैं। हम कहते हैं कि रुपया काला या सफेद नहीं होता।यदि काले कारोबार में रुपये लगता है या गलत ढंग से रुपया प्राप्त किया जाता है तो वह काला होता है। प्रधानमंत्री ने तो पूरे देश के गरीबों, आम आदमी को नोटबंदी करके लाइन में लगा दिया। कतारों में खडे होकर अपना रुपया निकालने गए कई लोगों की मौत हो गई। जो लोग मरें वे गरीब थे। उनके परिवारों की हमने मदद की। उन्होंने तो पूछा ही नहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने यहां कोई काम नहीं किया। काम तो हमने किया है। वह कहते हैं कि हम रमजान पर अधिक बिजली देते हैं। हम तो रमजान और दिवाली दोनों पर बिजली देते हैं। प्रधानमंत्री ने बनारस में जाकर कहा था कि उन्हें गंगा मईया ने बुलाया है। जरा गंगा मईया की कसम खाकर बताएं कि बनारस में 24 घंटे बिजली मिलती है कि नहीं।
Post a Comment