सिडनी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने स्टीव स्मिथ की टीम को भारतीय कप्तान विराट कोहली से उलझने से बचने को कहा है।
हसी ने सलाह दी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को आगामी टेस्ट सीरीज में विराट से शाब्दिक जंग में उलझने से बचना चाहिए। कोहली 2014 में महेंद्रसिंह धोनी के संन्यास के बाद से जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जब जब भी उन्हें टारगेट करने की कोशिश की तो उन्होंने बल्ले और मुंह दोनों से करारा जवाब दिया है।
हसी ने कहा, मैं तो विराट से उलझने से बचना चाहूंगा। वो एक जुझारू खिलाड़ी है और उन्हें जब-जब भी चुनौती दी जाती है तो उनका मैदान में प्रदर्शन निखरकर सामने आता है। हमें तो अपनी सटीक योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने पर ध्यान देना चाहिए।
हसी ने कहा, हम विराट के साथ शाब्दिक जंग में उलझकर अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं जबकि उन्हें तो इस तरह के मुकाबले में मजा आता है।
पूर्णकालिक रूप से कप्तानी संभालने के बाद से विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया अभी तक एक भी सीरीज नहीं हारी है। विराट अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

Post a Comment