Ads (600)

बच्चे अक्सर खाने से दूर भागते हैं, जबकि अच्छी ग्रोथ के लिए उन्हें मिलना चाहिए प्रोटीन,विटामिन व जरूरी मिनरल्स का संतुलित पोषण।

खट्टा-मीठा हमस

रातभर भिगोए हुए चने और तिल को पीसकर तैयार किया जाने वाला रिच प्रोटीनयुक्त हमस हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में इन दिनों बेहद लोकप्रिय है। बच्चों को अक्सर वह ज्यादा स्वादिष्ट नहीं लगता तो क्यों न उसमें थोड़ा सा ऑरेंज जूस मिलाकर उसे खट्टा-मीठा सा टैंगी टेस्ट प्रदान करें। इस तरह बच्चे हमस को भी स्वाद के साथ खाएंगे। उसके साथ जो मठरी सर्व करें, वह भी स्टार या तिकोने शेप में हो तो क्या बात है।

प्लेट बनाएं कलरफुल

बच्चे पीटा ब्रेड को बड़े शौक से खाते हैं, पर वह सिर्फ कार्बोहाइड्रेट का सोर्स है। उसे कंप्लीट फूड बनाने के लिए उसकी फिलिंग में इस्तेमाल करें टमाटर, खीरा व अन्य हेल्दी वेजीटेबल्स। इसके साथ ही प्लेट में जब मौजूद होंगी टमाटर, खीरा, चुकंदर, ऑलिव इत्यादि कलरफुल चीजें तो बच्चे भी मुस्करा उठेंगे।

Post a Comment